2025 का साल अब तक सैमसंग लवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। कंपनी आने वाले महीनों में भी बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी जल्द भी भारतीय बाजार में एक सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जो कि Samsung Galaxy Z Flip FE होगा। यह स्मार्टफोन अपकमिंग Galaxy Z Flip 7 का एक लोवर वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन में फैंस को तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।
Samsung Galaxy Z Flip FE को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी जुलाई में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी Galaxy Z Flip 7 FE को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि अब लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा हो गया है। अगर आप एक सस्ता फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत हुई लीक
जीएसएमएस एरीना ने अपनी रिपोर्ट में Galaxy Z Flip 7 FE की कीमत का खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन दक्षिण कोरिया में KRW 1 मिलियन यानी लगभग 61,800 रुपये की कीमत से शुरू होगी। अमेरिकी मार्केट में यह फ्लिप फोन 799 डॉलर यानी करीब 66,700 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। अगर यह फ्लिप फोन इस कीमत में लॉन्च होता है तो यह सैमसंग का अब तक का सबसे सस्ता फ्लिप फोन होगा।
लॉन्च होंगे धमाकेदार फोल्डेबल स्मार्टफोन
गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के साथ-साथ Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 को भी लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के कई सारे फीचर्स का खुलासा हो गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Exynos 2500 चिपसेट होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन में भी अपने सिग्नेचर फोल्डेबल डिजाइन को बरकरार रखेगी। इस अपकमिंग फ्लिप फोन में कवर डिस्प्ले भी दी जाएगी।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.